समस्तीपुर, मार्च 22 -- पूसा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूसा में शनिवार को बिहार दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकाल कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बाद में साइकिल रैली, वाद विवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चयनित प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। कल्याणपुर में बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापिका मोसरत परवीन, सैयद फिरोज अनवर आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.