सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। एलिया स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। आज की प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने शुभारंभ किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे और अंतिम दिन लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 100 मीटर पुरुष वर्ग में शिवा प्रथम, अवनीश द्वितीय और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में सुचिता प्रथम, शिवानी द्वितीय और मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर पुरुष वर्ग में शिवा प्रथम, शिवम यादव द्वितीय और आदित्य पाठक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, शिवानी शिल्पकार द्वितीय और मोहि...