कोटद्वार, जुलाई 6 -- नैनीताल में आयोजित अंडर 15 कैटेगरी ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा यावी उपाध्याय ने स्वर्ण व छात्र देवांश नेगी ने इंडियन राउंड में कांस्य पदक जीता, साथ ही यावी उपाध्याय ने कंपाउंड वूमेन टीम में शामिल होकर स्वर्ण पदक जीतकर कोटद्वार क्षेत्र व बलूनी पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं जिला स्तरीय बैडमिंटन अंडर 17 में छात्रा अदिति तिवारी ने भी गोल्ड मेडल जीता। इस अवसर पर शनिवार को बलूनी पब्लिक स्कूल में पदक विजेता छात्र-छात्रा के अभिनंदन में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बलूनी ग्रुप आफ एजुकेशन के निदेशक विपिन बलूनी ने पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को सम्मानित किया। उन्होंने पदक जीतने को छात्रों की मेहनत व कोच की मेहनत का परिणाम बताया। कहा कि किसी भी सफलता को प्राप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.