आरा, फरवरी 10 -- आरा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरवरपुर, आरा मु. (द.) में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं ने इसमें भाग लिया। शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक सह विद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित छात्र -छात्राएं विद्यालय परिभ्रमण के तहत राजगीर एवं बोधगया जाएंगे। इस पर कुल व्यय उनके वेतन से किया जाएगा। मालूम हो कि साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के बैनर तले शैक्षणिक गतिविधियों में पहचान बनाने वाले को सम्मानित करते रहते हैं। बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीश कुमार यादव और दूसरा स्थान प्रेम शंकर ओझा को फ्लाइट से लाल किला और संसद भवन आदि स्थानों को दिखाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.