मधुबनी, मार्च 7 -- मधुबनी। राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी मधुबनी में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित एचएम हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता एवं चित्रकला (पेंटिंग्स) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता विद्यालय के शिक्षक विकास नारायण चौधरी, प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता विद्या मिश्रा, चित्रकला पेंटिंग्स प्रतियोगिता सुनीता कुमारी कांत के निर्देशन में संपन्न हुआ। गणित ओलंपियाड में गौरव कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता में सायमा आफरीन, तैबा परवीन, खुशी कुमारी ने प्रथ...