बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस व तंबाकू मुक्त युवा अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तंबाकू के दुष्प्रभाव व तंबाकू दिखावे का दम इरादों में जहर आकर्षण के पीछे खतरनाक मंसूबे पर आधारित थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को गुरूवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने सिविल सर्जन कार्यालय में विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं तंबाकू मुक्त युवा अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों ने अपने स्तर पर तंबाकू के दुष्प्रभाव एवं तंबाकू दिखावे का दम इरादों में जहर आकर्षण के पीछे खतरनाक मंसूबे पर आधारित थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबं...