मेरठ, फरवरी 22 -- मुंडाली। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल में शनिवार को कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। शुभारंभ स्कूल चेयरमैन आलोक भटनागर, संस्थापिका उमा भटनागर, कॉ डायरेक्टर अभिनव भटनागर, निदेशिका स्वाति भटनागर तथा डायरेक्टर कपिल गर्ग ने किया। समारोह में कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता पिछले माह स्कूल में आने वाले विभिन्न गांवों से बच्चों व उनके अभिभावकों के बीच कराई गई थी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को तीन सौ रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को दो सौ रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 100 सौ नकद पुरस्कार देकर, मेडल व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने रं...