गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। गोड्डा में गुरुवार से आयोजित प्रथम झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिले के 24 सदस्यीय टीम को संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा और संघ के पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामना देते हुए खिलाड़ियों को रवाना किया। मौके पर संरक्षक अलखनाथ ने कहा कि संघ की ओर से समर कैंप का आयोजन चल रहा है। कैंप में आप सभी लोगों के खेल में सुधार आया है। उसका फायदा आपको प्रतियोगिता के दौरान मिलेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा के खिलाड़ी खेलेंगे यह सपना देखा है। उस सपने को आप सभी पर पूरा करने की जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करें तभी आप प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.