अमरोहा, जनवरी 30 -- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 फरवरी तक स्पोर्टस कांप्लेक्स चंडीगढ़ में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की ओर से 31 पुरुष, 20 महिला खिलाड़ी, एक टीम मैनेजर, दो प्रशिक्षक समेत कुल 54 सदस्य भाग लेंगे। टीम का चयन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ स्तर पर किया गया है। इसमें अमरोहा जिले से नौगावां सादात तहसीलदार लकी सिंह, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह का चयन हुआ है। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर वह अब नेशनल स्तर पर एथलेक्टिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.