अयोध्या, दिसम्बर 11 -- अयोध्या। अशफाक उल्खाउल्ला खां मोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा प्रतियोगितात्मक परीक्षा आगामी 13 दिसंबर शनिवार को आयोजित होगी। मनोहरलाल इन्टर कालेज रिकाबगंज में होने वाली परीक्षा के संयोजक वरिष्ट अध्यापक दान बहादुर सिंह तथा केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य जितेन्द्र कुमार राव है। संस्थान के निदेशक सूर्य कान्त पाण्डेय ने बताया कि सुबह 11 बजे से 12 बजे तक तथा 12 बजे से एक बजे तक डा. शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान तथा गीता पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगी परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वालो को 3000,2000 तथा 1000नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार 19 दिसंबर को प्रेस क्लब में होगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.