पिथौरागढ़, मार्च 2 -- थरकोट बालाकोट के अटल उत्कृष्ट जीआईसी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रधानाचार्य बीसी पाठक ने बताया कि सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में हिमांशु, जिया, अंशिका और विजय और जूनियर वर्ग में हेमलता, दीपांशु, योगेश ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता में रोशन, पूनम, विनीता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। स्लोगन लेखन में हेमलता, गरिमा, वर्षा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाषण में अंशिका धोनी, सोनम सामंत, कुणाल कार्की अव्वल रहे। इस दौरान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय, प्रवक्ता दीपा बनकोटी, प्रवक्ता अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.