फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद। राजकीय जिला पुस्तकालय फतेहगढ़ में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता में करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी सुशील कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सक्सेना, पंकज शुक्ल व रामलखन पाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग फोटो 28 परिचय- जिला पुस्तकालय में प्रमाण पत्र लिए खड़े विजेता छात्र-छात्राएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...