कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के मिघौली गांव स्थित स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य और टीमवर्क के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीके स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मिघौली ग्राम प्रधान मनोज यादव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं जैसे वॉलीबाल, कबड्डी और दौड़ में जोरदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी वितरित करके कि...