बिजनौर, फरवरी 18 -- एमटीसीए कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय चौहान द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया। स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले दौड़, शेक दौड़, फ्रॉग दौड़, खो खो, बैडमिंटन, शॉट पुट, वॉलीबॉल, जैवलिन थ्रो, सहित विभिन्न खेलों को कराया गया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के प्रबंधक अशफाक सिद्दीकी, प्रधानाचार्या सिम्मी खान ने कहा कि बिजनौर के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। मौके पर शारीरिक शिक्षक चमन सैनी, खुशनवाज़, सचिन कुमार कौशिक, अब्दुल रहमान, शाहरुख, विश्वास राणा, सलीम अहमद, मोहम्मद फैसल, ईशान, दी...