गंगापार, जनवरी 4 -- फूलपुर नगर पंचायत के गोमती इंटर कॉलेज परिसर में विद्यालय की संस्थापिका रानी गोमती की प्रतीक प्रतिमा की स्थापना व वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन पांच जनवरी को किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि स्वामी जगदीश, विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी दिग्विजय सिंह, पीईएस ज्योति सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा होंगे। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सन 1904 में रानी गोमती बीबी द्वारा गोमती एंग्लो वैदिक संस्कृत पाठशाला की स्थापना अपने पुराने महल में की गई थी। जो वर्तमान में गोमती इंटर कॉलेज है। उनके योगदान के दृष्टिगत रखते हुए उनकी प्रतीकात्मक प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...