नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट, रोड़ेबाजी व गोलीबारी की घटना हुई। घटना बुधवार की देर शाम मूसन बिगहा इलाके की है। इस दौरान एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच डायल 112 की टीम सूचना पर मौके पहुंची। कुछ देर बाद नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इधर, किशोर को परिजनों द्वारा तत्काल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के सिर में गंभीर जख्म बताया गया। घायल किशोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मूसन बिगहा के सुनील यादव के 14 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार के रूप में की गयी। पीयूष के भाई कौशल यादव ने पुलिस व मीडिया के समक्ष पूर्व के विवाद के कारण उसके भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया। पहले भी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.