बिजनौर, अक्टूबर 3 -- शारदीय नवरात्रों के दौरान पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमायें विसर्जित कर दुर्गा महोत्सव का समापन किया गया। कालागढ़ की केन्द्रीय कालोनी स्थित दुर्गा भवन सहित हाईडिल कालोनी तथा पुराना कालागढ़ में आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत श्रृद्धालुओं द्वारा कई दिन तक पूजा-अचर्ना कर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। इसके बाद शुक्रवार को बैण्ड-बाजों के साथ माँ दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। सप्तकोसी परिक्रमा के बाद शोभा यात्रा दुर्गा भवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों सहित इस्लामनगर तथा आसपास से होती हुई रामगंगा नदी पंहुची। जहां विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना तथा मंत्रोच्चार कर मां दुर्गा के गगनभेदी जयकारों के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.