चंदौली, जनवरी 16 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन शिव सरोवर का सुंदरीकरण कार्य कराये जाने को लेकर ग्राम सभा की ओर से पानी निकाल दिया गया है जबकि आगामी दिनों सरस्वती पूजा का पर्व है। मूर्ति विसर्जन को लेकर आयोजक परेशान है। इसको लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की पूजा समिति के लोगों ने मांग उठाया है। आगामी 23 जनवरी को बंसत पंचमी का पर्व है। पर्व से पूर्व सरस्वती पूजा बैठाये जाने को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारी जोर शोर से शुरू कर है। इसके लिये कस्बा सहित आसपास गांवों में दर्जनों मूर्ति स्थापित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...