किशनगंज, जनवरी 26 -- किशनगंज। संवाददाता सरस्वती पूजा के समापन के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर 2 बजे से ही विसर्जन वाले घाट के पास पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। धोबी घाट के अलावे रुईधासा प्रेमपुल, देवघाट खगड़ा में भी प्रतिमा विसर्जन किया गया।वही एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार प्रतिमा विसर्जन जुलूस के गुजरने वाले मार्ग से लेकर घाट तक मौजूद रहे।इस दौरान कनीय अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। गांधी चौक सहित अन्य चौक चौराहों में भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कई पूजा कमिटियों ने देवघाट खगड़ा में भी प्रतिमा विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान बच्चे उत्साहित दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.