आरा, फरवरी 6 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के सदस्यों को मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया गया। इसके बाद जख्मी लोगों का स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकवारी निवासी शिवनाथ चंद्रवंशी के पुत्र विकास कुमार जब नहर में एक विशेष स्थान पर विसर्जन करने पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद तथाकथित दबंगों ने विकास कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई। इधर ज़ख्मी युवक ने गांव के ही गौरा यादव के पुत्र रवीन्द्र यादव, धर्मेंद्र यादव, पप्पू यादव औ रवीन्द्र यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार इन दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद रहा है। थानाध्यक्ष इंस्पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.