दुमका, जनवरी 28 -- दुमका। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को सुलझाने के लिए गई नगर थाना की पुलिस के साथ एक पक्ष के युवकों ने धक्का मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों गौशाला रोड के राजा कुमार, बांधपाड़ा मुहल्ले के राहुल दत्ता एवं संजय झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को बड़ा बांध तालाब में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस जैसे ही वहां पर पहुंची,वैसे ही एक पक्ष के युवकों ने धक्का-मुक्की कर दी। ड्यूटी तैनात पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और तीन आरोपी युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सोमवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.