मुंगेर, अक्टूबर 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता । प्रतिमा विसर्जन के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वाले 02 युवकों को उत्पाद थाना की टीम ने शनिवार की शाम गिरफ्तार किया था। दोनों युवक शराब के नशे में विसर्जन के दौरान चौक बाजार में हंगामा कर रहे थे। गिऱफ़्तार शराबियों में कोतवाली थाना क्षेत्र के घोसीटोला निवासी मो.सोनू तथा बेगूसराय जिलान्तर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमाबाद निवासी सुनील कुमार शामिल है। उत्पाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों शराबी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले प्रतिमा विसर्जन में भी उत्पाद विभाग की टीम शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर नजर बनाए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.