बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव में हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के तरोखर गांव में बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के महवतपुर गांव निवासी ओंकार कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ओंकार अपने मामा बच्चन प्रसाद के घर तरोखर गांव में रहता था। बुधवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह तालाब में नहाने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया, तो ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद जाल में फंसा ओंकार का शव बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.