गोड्डा, सितम्बर 30 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा शहर के दुर्गा पूजा समितियों की प्रतिमाओं का विसर्जन इस 3 अक्टूबर को एक ही दिन किया जाना है। चूंकि विसर्जन कार्यक्रम देर रात तक चलता है, इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रौतारा और सिनेमा हाल की प्रतिमाओं का विसर्जन राजकचहरी तालाब में किया जाता है। बड़ी दुर्गा, कुरमन और भतडीहा की प्रतिमाओं का विसर्जन मूलर्स टैंक तालाब में होता है, वहीं रामनगर गोढ़ी की प्रतिमाओं का विसर्जन गोढ़ी तालाब में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नप कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी विसर्जन घाटों पर सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.