खगडि़या, जनवरी 26 -- बेलदौर,एक संवाददाता। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काट कर घायल कर दिया। हालांकि घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। घटना रविवार को बेलदौर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक वेदानंद राय के पुत्री नंदनी कुमारी, स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद सिंह के पुत्र तीर्थानंद के अलावा आधे दर्जन लोगों को कुत्ते ने काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...