गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का स्वरूप बदलने के लिए विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके विरोध में बुधवार को लोगों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के निकट लंबे समय से आंबेडकर प्रतिमा है। बुधवार को डॉ. आंबेडकर समाज सुधार समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका पहुंचे और हंगामा किया। पूर्व सभासद विनोद गौतम ने बताया कि नगर पालिका प्रतिमा का स्वरूप बदलने की योजना बना रही है। इसके तहत प्रतिमा को पीछे किया जाएगा। साथ ही, इसे बड़ा किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रतिमा से छेड़छाड़ राजनीति के चलते की जा रही है। यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बदलाव की भनक लगने पर समाज के लोगों ने पालिका से शहर के अन्य पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर दूसरी प्रति...