पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड के गांधी कहे जाने वाले एकीकृत बिहार के कैबिनेट मंत्री पूरनचंद की जयंती के मौके पर बुधवार को मेदिनीनगर शहर के पचमुहान एवं चैनपुर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मेदिनीनगर की पूर्व महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि पूरनचंद ने कई कार्य किए हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया जिसके कारण उन्हें झारखंड का गांधी कहा गया। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन भी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। पूरा पलामू उनका ऋणी है। सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद ने कहा कि पूरनचंद झारखंड की आंधी थे। सत्य प्रकाश ने कहा कि पूरनचंद ने बेजुबानों, गरीबों व दलितों की आवाज थे। प्रोफेसर युगल किशोर प्रसाद ने कहा कि पूरनचंद व्यक्ति नहीं विचार थे। अधिवक्ता नंदलाल सिंह ने कहा कि पूरनचंद गरीबों की आवाज थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.