प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के बाहर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने आंशिक रूप से खंडित कर दिया। सुबह लोगों ने खंडित प्रतिमा देख आक्रोश फैल गया। मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। महेशगंज थाना क्षेत्र के कांटेजोत रायगढ़ गांव के पास करीब सात वर्ष पहले ग्रामीणों ने एक धार्मिक स्थल पर एक प्रतिमा की स्थापना कराई थी। शुक्रवार रात उसी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने आंशिक क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर गांव के ही शिवम पांडेय ने पुलिस को तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है। पुलिस मामले की जांज करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...