बुलंदशहर, जनवरी 21 -- उटरावली मानकपुर स्थित बाबू बनारसी दास जनता इंटर कॉलेज में आज स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रबंधक संस्थापक डा. भूदेव सिंह की 15 वीं पुण्य तिथि पर विद्यालय में बाबू बनारसी दास की प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रधानाचार्य डा. लाखन सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे से हवन शुरू होगा और 11:30 बजे प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष मेजर हरवीर सिंह व प्रबंधक डीपी सिंह रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...