दरभंगा, अक्टूबर 4 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। शारदीय नवरात्र के 11वें दिन गुरुवार को कुशेश्वरस्थान बाजार सहित आसपास के गांवों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन टिप-टिप बारिश के बीच जयघोष के साथ किया गया। कुशेश्वरस्थान के पौराणिक दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पुजारियों ने परंपरागत रूप से कंधे पर नगर भ्रमण करवा विसर्जन किया। वहीं वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति और सम्राट चौक स्थित जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने ट्रैक्टर से नगर भ्रमण करवा प्रतिमा का विसर्जन किया। चकौती में प्रतिमाओं को ले जाते हैं माथे पर जाले। चकौती स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शारदीय नवरात्र की प्रतिमाओं को मंदिर से डेढ़ किलोमीटर दूर चक्रेश्वरी स्थान परिसर तालाब में विसर्जित किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष विजय झा ने बताया कि यहां 1924 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.