बेगुसराय, अप्रैल 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नावकोठी व समसा दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दस दिनों से चल रहे वासंतिक नवरात्र का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां भगवती की विदाई दी। नावकोठी व समसा के दुर्गा मंदिरों में स्थापित भगवती दुर्गा सहित अन्य देवी, देवताओं की प्रतिमाओं का बुधवार को बूढ़ी गंडक नदी में विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के क्रम में पुलिस अधिकारी काफी चौकस थे। प्रतिमाओं का मंदिरों में अंतिम आरती कर मां से विदाई का आदेश लिया। आदेश मिलने के बाद भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। गाजे, बाजे के साथ नाचते गाते,भजन करते हुए गांवों के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया। साथ में काफी संख्या में महिलाएं विदाई गीत गाती हुई नम आंखों से विदाई दी। समदन की प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.