शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- रोजा क्षेत्र के अहमदपुर निवाजपुर में बनाए गए सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अहिल्याबाई होल्कर समेत तीन प्रतिमाएं स्थापित न होने के कारण इसका हैंडओवर और उद्घाटन अटका हुआ है। भवन, फर्श और अन्य निर्माण कार्य पूरे हो जाने के बावजूद बस अड्डा अब तक संचालन में नहीं आ सका है, जिससे रोडवेज परिसर पर लगातार दबाव बना हुआ है। सेटेलाइट बस अड्डे की इमारत पूरी तरह तैयार है। बसों के आवागमन के लिए निर्धारित क्षेत्र के साथ ही यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। सामने की कुछ अतिरिक्त जमीन भी बस अड्डे के परिसर में शामिल की गई है, जिसे मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया है। हालांकि इस हिस्से में अभी पक्की सतह नहीं बनाई गई है। यहां हरियाली और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने की संभावना जताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.