रांची, मई 19 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। मोहननगर स्थित झारखंड पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय के टॉपर छात्रों को मजदूर नेता ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी के द्वारा मैट्रिक में स्कूल के टॉपर हुए छात्र राजकुमार महतो को 20 हजार रुपए एवं इंटर में स्कूल टॉपर सोनू चौहान को 10 हजार और इंटर के द्वितीय स्कूल टॉपर सुहाना कुमारी को 10 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया। मौके पर अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की नीव है। नींव जितनी मजबूत होगी, उतनी जड़े हमारे देश की मजबूत होगी। परीक्षा भविष्य को निखारने व आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभागों में उच्च पदों पर आसन होना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.