जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- करपी। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में पटेल सेवा संघ के द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पटेल सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार भास्कर ने बताया कि रविवार को रामपुर चाय गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...