जौनपुर, अप्रैल 22 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर की क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि यदि किसी बच्चे में प्रतिभा है, तो वह अभावों के बावजूद भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। सोमवार को आरबीएस किसान मजदूर इंटर कॉलेज अकोढ़ा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि वह स्वयं एक साधारण किसान परिवार से हैं और शुरुआत में उनके अंक अच्छे नहीं आते थे, लेकिन माता-पिता की प्रेरणा, अच्छे दोस्तों की संगति और समाज की पीड़ा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे मित्रों का चयन जीवन को नई दिशा दे सकता है। कक्षा 1 से 9 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में रितु बिंद, यश कुमार, अश्वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.