जहानाबाद, मई 26 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। काको प्रखंड के नोनही में बने प्रतिभा पल्लवन महाविद्यालय को बिहार सरकार ने स्नातक कोर्स के आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के लिए स्थाई मान्यता दे दी है। इस बाबत पीपी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ अभिराम शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्थाई मान्यता मिल गई है। अब ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय में ही स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्र अपना नामांकन करा सकेंगे। सरकार द्वारा दी गई अनुमति से कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों में काफी खुशी दिखाई दी। डॉ शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज को मान्यता मिलने से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। अब बच्चे सत्र 2025- 29 के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर इस महाविद्यालय का चुनाव कर नामांकन ले सकते हैं। छात्र कला संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पाली ,प्राकृत, गृह...