सहरसा, नवम्बर 24 -- कहरा, एक संवाददाता। सभी बच्चों में विशेष प्रतिभा छिपीरहती है। उसे निखारने की जरुरत है जिससे वे देश व समाज केलिए कुछ कर सके। बरियाही स्थित शांति मिशन एकेडमी स्कूल में आयोजित फ्यूजन फेयर में बच्चों ने कला, साहित्य एवं विज्ञान में एक से बढ़कर एक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा बनाए गए मॉडल को चेयरमैन, निदेशक सहित अतिथियों ने जमकर सराहा। रविवार को विद्यालय में आयोजित फ्यूजन फेयर का उदघाटन विधान पार्षद डा. अजय सिंह, जिला सब रजिस्टार डा. भास्कर ज्योति, चेयरमेन बी बी झा, पूर्व प्राचार्य डा. रेणु सिंह, पूर्व प्राचार्य फुल कांत झा, बनगांव थानाध्यक्ष ई. हरीशचन्द्र ठाकुर सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।सम्बोधित करते हुए चेयरमेन ने इस कार्यक्रम को कला, बिज्ञान, गणित एवं साहित्य का महा कुम्भ बताया। विधान पार...