मथुरा, जनवरी 19 -- राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा विद्यार्थी विज्ञान मंथन में जनपद से चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर भाग लिया। प्रतियोगिता 18 जनवरी को देहली पब्लिक स्कूल राजनगर गाजियाबाद में हुई थी। इसमें चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया। विज्ञान भारती के सदस्य एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के जिला समन्वयक अमित तायल ने बताया कि विज्ञान भारती, विज्ञान प्रसार एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्था एवं एनसीईआरटी के सहयोग से कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए परीक्षा कराई जाती है। इसमें जिले से कुल 250 छात्र पंजीकृत हुए थे। मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए...