छपरा, जनवरी 29 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के देवरिया के शिक्षाविद स्व.रामदेव पांडे व माता राजपति देवी स्मृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2026 के प्रतिभागी छात्रों को एक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। सारण जिला भाजपा पश्चिमी के जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समाज के लिए अनुकरणीय है। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जला कर किया गया। मौके पर वायु सैनिक अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत दुबे, प्रधानाध्यापक मणीन्द्र पांडेय व इंसाफ अली, प्राथमिक शिक्षक संघ के दिलीप कुमार सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, बसंत कुमार, कुणाल पंडित, व अन्य थे। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य रामकुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन योगी बाबा क्विज क...