गंगापार, फरवरी 11 -- जन शिक्षा समिति द्वारा प्रदेश स्तरीय सरस्वती खोज प्रतियोगिता के विजेता छात्र को इक्यावन सौ रुपये प्रदान किये गये।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। जन शिक्षा समिति काशी प्रांत द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं हेतु प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं। उक्त प्रतियोगिता में फूलपुर नगर पंचायत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र सौरभ सिंह ने प्रतिभाग किया था। उनका नाम विजेता सूची में आने पर समिति द्वारा पुरस्कार स्वरूप इक्यावन सौ रुपये का चेक भेजा गया था। जिसे प्रधानाचार्य शिव कैलाश यादव ने सौंपा। चेक प्राप्त होने पर छात्र के चेहरे पर चमक उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.