फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सामाजिक संस्था एक संघर्ष के तत्वावधान में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कोराली में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान आठ प्रतिभाशाली छात्राओं को साइकिलें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं, जिससे उनके स्कूल आने-जाने में सुविधा हो सके और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। संस्था एक संघर्ष से अजय बहल, चेतना और तान्या ने बताया कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास का आधार है, इसलिए हर स्तर पर उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.