बेगुसराय, जनवरी 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला शुक्रवार को शुरू हुई। जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने छात्राओं एवं नवोदित कलाकारों को चित्रकला का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने चित्रकला के व्याकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए रेखाओं के प्रकार, पर्सपेक्टिव ड्राइंग, स्केचिंग तथा रंगों के प्रकार की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को स्केच मेकिंग एवं लाइन ड्राइंग का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इससे प्रशिक्षणार्थियों को कला की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इस कला कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कला का संरक्षण, संवर्धन एवं विकास करना है। साथ ही कला में रुचि रखने वाले नवोदित कलाकार...