प्रयागराज, फरवरी 21 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा उत्तराखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिनी उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से आए 40 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों ने त्रिवेणी संगम, आनंद भवन, खुसरोबाग, इलाहाबाद संग्रहालय तथा काशी विश्वनाथ मंदिर का शैक्षिक भ्रमण किया। कुलसचिव प्रो. आशीष खरे एवं प्रो. प्रकाश जोशी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी के कुशल संचालन में कार्यक्रम ने शिक्षकों को नवदृष्टि, सांस्कृतिक चेतना और शैक्षणिक उत्कृष्टता की प्रेरणा प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...