सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील सभागार में बुधवार को उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर योजना की जानकारी हासिल की। सहायक प्रबंधक उद्योग गजेन्द्र कुमार ने प्रतिभागियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 1800 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैम्प में उपस्थित य...