मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने बताया कि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल के पत्र के आलोक में द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में यह अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से पीजी तक के छात्र ले सकते हैं भाग- इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी, साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्र भी भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिसस...