नवादा, जुलाई 19 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मात्र खेल मैदान वर्षों बरसों से उपेक्षा का शिकार है। जिससे इस मैदान की हालत बदतर हो गई है। वर्तमान में मैदान की इस हालत को देखकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सुबह व्यायाम करने वालों के चेहरे पर मायूसी है। इंटर विद्यालय रोह का यह फील्ड प्रखंड मुख्यालय का इकलौता खेल मैदान है, जो बरसात के दिनों में तालाब बन जाता है। इसे लेकर खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रामभजन मांझी द्वारा दान में दी गई जमीन पर यह मैदान रोह बाजार के बीचो-बीच इंटर स्कूल के बगल में स्थित है। कहने को तो यह खेल का मैदान है, लेकिन इस मैदान को देखने से ऐसा लगता है कि यह मैदान तलाब और पशुओं का चारागाह है। हर साल बरसात के दिनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.