सिमडेगा, जनवरी 27 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोम्बोई ब्रदर क्लब हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल गया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा, हॉकी संघ अध्यक्ष मनोज प्रसाद, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कुंडलना, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में उड़ीसा सोनाजोर बनाम महतोटोली लोम्बोई के बीच खेला गया। जिसमे उड़ीसा सोनाजोर ने रोमांचक पेनल्टी शूट-आउट में जीत दर्ज की। वहीं ग्रुप बी महुवा टोली बनाम बसैर के बीच खेला गया। जिसमे महुवाटोली ने 1-0 से जीत दर्ज की। ग्रुप सी 40 प्लस फाइनल में कोबोलकेरा बनाम हरापानी क...