मधुबनी, अप्रैल 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्यारे राम स्वरूप हाई स्कूल कोरहिया के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्र की जिला पार्षद अंजली कुमारी मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पंचायत के छात्र छात्राओं व बीपीएससी शिक्षकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिप सदस्या अंजली ने कहा कि उन्होंने अपने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के रजौली, बरही, दुल्लीपट्टी, डोरवाड, जयनगर बस्ती, पड़वा बेलही व कोरहिया पंचायत में सम्मान समारोह कार्यक्रमों का आयोजन कर मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रतिभा को प्रोतसाहित करने से ऊर्जा व उत्साह बढ़ता है। और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने जिला पार्षद के प्रयासों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.