देवघर, जनवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों की संपत्ति लाखों में है। उसके बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने आरोपी दोनों युवकों के घर की वीडियोग्राफी कर साइबर थाना को भेज दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के पास से मिले मोबाइल में भरे सिम कार्ड प्रतिबिंब में ऐड है। जिससे एक महीने के अंदर लाखों ठगी करने के प्रमाण मिले हैं। उस आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को जेल भेजा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...