सिद्धार्थ, मार्च 16 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र महथा बाजार में होली के दिन देशी शराब के अनुपज्ञापी की ओर से निकट के बानगंगा नदी पर बंधा के पास बाइक पर शराब की पेटी रखकर चोरी छिपे बेचने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेकर कुछ लोगों ने शराब विक्री करते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि अनुज्ञापी के नजदीकी लोगों ने वीडियो बनाने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी। शिकायत पर मौके पर 112 पीआरवी के जवान भी पहुंच गये। वीडियो में पीड़ित युवक द्वारा आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कह रहा है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी होते ही शनिवार को आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.